Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कॉलोनी में निकला 5 फीट लंबा का मगरमच्छ:वन अमले की टीम ने रेस्क्यू कर चांदपाठा झील में छोड़ा

  बारिश के शुरू होने के साथ ही शिवपुरी शहर में मगरमच्छों का निकलना एक बार फिर शुरू हो चुका है। शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र के बीज गोदाम के ...

 बारिश के शुरू होने के साथ ही शिवपुरी शहर में मगरमच्छों का निकलना एक बार फिर शुरू हो चुका है। शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र के बीज गोदाम के पास गुरुवार की रात 11:00 बजे क्षेत्रीय लोगों ने एक पांच फीट का मगरमच्छ को घूमते हुए देखा गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवकों की मदद से मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित चांदपाठा झील में छोड़ दिया गया।

मनियर क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप सोलंकी ने बताया कि रात्रि 11:00 बजे करीब कॉलोनी के रहने वाले युवकों ने एक 5 फीट के मगरमच्छ को नाली में देखा था इसके बाद मगरमच्छ नाली से बाहर आ गया और टहलने लगा। मगरमच्छ को देखने लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के रेस्क्यू को दी गई थी। कुलदीप सोलंकी ने बताया कि पास ही में मनियर का तालाब और मनियर का नाला है संभवत मगरमच्छ तालाब या नाले से निकलकर कॉलोनी तक पहुंच गया होगा।

गनीमत रही कि समय रहते मगरमच्छ का सकुशल रेस्क्यू वन विभाग की टीम के द्वारा कर लिया गया। बता दें कि अब तक बारिश के इस सीजन में आधा दर्जन से भी अधिक बार मगरमच्छ निकलने की शहर में घटनाएं सामने आ चुकी है।




No comments