अच्छा कार्य करने वाले आरक्षक राजेश कुशवाह एवं सहायक उप निरीक्षक विवेक भट्ट पुरुस्कृत शिवपुरी। जिले के कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को ...
अच्छा कार्य करने वाले आरक्षक राजेश कुशवाह एवं सहायक उप निरीक्षक विवेक भट्ट पुरुस्कृत
शिवपुरी। जिले के कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ इन दिनों जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों का आकस्मिक भ्रमण कर रहे है। साथ ही क्षेत्र में पैदल घूम कर वहांं की जनता से समस्यायें जानकर उनका समाधान भी कर रहे है। इसी क्रम में कल पुलिस अधीक्षक ने थाना सुरवाया का निरीक्षण किया। थाने पर अच्छा कार्य करने वाले आरक्षक 1064 राजेंद्र कुशवाह एवं सहायक उप निरीक्षक विवेक भट्ट को पुरूस्कृत किया गया।
पुलिस कर्मचारियों को जनता के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखने व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को जानकर उनका भी निदान किया गया। फिर थाना नरवर पहुंचकर थाना नरवर का आकस्मिक भ्रमण किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पूरे दल बल के साथ पैदल कस्बा भ्रमण किया तथा इस दौरान व्यापारियों व हाथ ठेले वालों से चर्चा की गई। फिर नव निर्मित पार्क का भ्रमण किया जहां युवाओं से चर्चा कर कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण गाईडेन्स युवाओं को दिया। पार्कमें मध्य प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले एक युवा को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पुलिस को पार्क की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाने वाला पैदल भ्रमण आम जन में विश्वास का संचार करता है। साथ ही धरातल की वास्तविकता से भी अवगत कराता है। पैदल भ्रमण में थाना प्रभारी नरवर विनय यादव, स्टेनो आशीष पटेरिया, तथा रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती भी उपस्थित रहे।
No comments