Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 106 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 37800 रुपए जुर्माना वसूला किया।

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 106 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते...



थाना सिरसौद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के चलते यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले 106 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुये 37800 रुपए जुर्माना वसूला किया।



पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक यातायात सुरक्षा अभियान संपूर्ण मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनन्द राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ दिनांक 30 एवं आज 31 जनवरी को खोरघार तिराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 106 मोटर व्हीकल एक्ट के चालान कता कर कुल शमन शुल्क 37800 रुपए वसूल किया गया जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 76 चालान 22800 रुपए शमन शुल्क,बिना सीट बेल्ट के कुल 30 चालान 15000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया।


सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला, ब्रजपाल सिंह तोमर,प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया,बलवंत पाल, सत्यवीर जादौन,बृजेंद्र गुर्जर,रचना शाक्य एवं आरक्षक मुकेश परमार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments