Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शारव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर आरोपी सोनू रावत को गिफ्तार किया।

थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शारव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर...



थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध शारव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त कर आरोपी सोनू रावत को गिफ्तार किया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टोलरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये हैं । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.02.2026 को दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि फुलीपुरा मौजा पार्वती नदी के किनारे रोड के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब को बेचने के लिये ले जा रहा है जो किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है। जिसके पास 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का दिखा जिसके पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखी थी जिसे घेर कर पकडा एवं जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम सोनू पुत्र हक्के रावत उम्र 25 साल निवासी शुक्ला लॉज के पास बैराड थाना बैराड जिला शिवपुरी का होना बताया एवं पास में रखी केनों के संबंध में पूँछा तो उनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 18000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


सराहनीय कार्यवाही :- निरी. सुरेश शर्मा, सउनि सोबरन सिंह सिसोदिया प्र आर 947 इकबाल अहमद आर 116 संदीप आर 1058 राजेन्द्र प्रसाद आर 1095 अखलेश आर 1157 देवेन्द्र राठौर, आर. चा. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही।

No comments