थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 16/2026 में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी गोपाल आदिवासी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर मानन...
थाना बामौरकलां पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 16/2026 में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी गोपाल आदिवासी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 30/01/2026 को पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला अशोकनगर में आरोपी गोपाल आदिवासी पुत्र केपी सिंह उर्फ केपसिंह उर्फ कक्काजू आदिवासी निवासी सुलारकलां थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 64(2)(m),65(1) बीएनएस एवं 5j(ii),5L/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कराया था। अपराध का घटनास्थल थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत होने से आरोपी के विरूद्ध थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी में दिनांक 03/02/2026 असल अपराध क्रमांक 16/2026 धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं 5j(ii), 5L/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया, उक्त आदेश के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर एवं पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अंदर दिनांक 04/02/2026 को आरोपी गोपाल आदिवासी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में निरी0 नीतू सिंह थाना प्रभारी पिछोर, उनि0 संजय लोधी थाना प्रभारी बामौरकलां, सउनि0 दिनेश पाण्डेय, सउनि0 संदीप कुजूर, प्रआर0 353 दिनेश प्रताप, आर0 958 अनिल जादौन, आर0 94 पंकज साहू, आर0 764 आकाश सिंह, आर0 1027 राहुल लोधी, आर0 चालक 858 सत्यवीर गुर्जर थाना बामौरकलां की सराहनीय भूमिका रही ।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

No comments