Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 17/26 मे नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पिता गोपाल आदिवासी को सूचना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।

थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 17/26 मे नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पिता गोपाल आदिवासी को सूचना के 24 घण्टे के अ...



थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 17/26 मे नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी पिता गोपाल आदिवासी को सूचना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा गया ।



दिनांक 04.02.2026 को नाबालिग पीङिता ने अपने पिता आरोपी गोपाल आदिवासी पुत्र रंगी आदिवासी उम्र 34 साल निवासी ग्राम अटामानपुर थाना तेन्दुआ जिला शिवपुरी के खिलाफ गलत काम(बलात्कार) किये जाने की रिपोर्ट की थी पीङिता की रिपोर्ट पर से आरोपी पिता के खिलाफ अपराध क्रमांक 17/26 धारा 65(2), 64(2)(च) बी.एन.एस., 5M/6, 5N/6 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अपराध को गंभीरता से लेते हुये आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना तेंदुआ द्वारा विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं जेल वारंट पर जेल भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.नीतू सिंह धाकड़, का.प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर.1130 अंकित शर्मा, आर.317 भुवनेश शर्मा, आर.1056 प्रवेश कुमार, आर.1082 मनीष निगम की विशेष भूमिका रही।

No comments