Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना बदरवास पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 246/25 में बलात्कार के आरोपी जगभान उर्फ कल्ला यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

थाना बदरवास पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 246/25 में बलात्कार के आरोपी जगभान उर्फ कल्ला यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। दिनां...




थाना बदरवास पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 246/25 में बलात्कार के आरोपी जगभान उर्फ कल्ला यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।


दिनांक 31.08.2025 को फरियादी चन्द्रभान यादव पुत्र पहलवान सिंह यादव उम्र 58 साल निवासी सेसई खुर्द थाना बदरवास कि रिपोर्ट पर से थाना बदरवास पर अपराध क्र 246/25 धारा 74, 351(2) बीएनएस 9/10 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया विवेचना मे आये साक्ष्य के आधार पर प्रकरण मे धारा 65 (2) बीएनएस 5(एम)/6 पॉक्सो ईजाफा कर आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किये गये लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपी की तलाश कर शीघ्र पकड़ने हेतु निर्देश दिये थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा दिनांक 16.02.26 को थाना बदरवास की पुलिस टीम के साथ मुखबिर सूचना पर से आरोपी जगभान उर्फ कल्ला यादव पुत्र बादल सिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम सेसईखुर्द थाना बदरवास को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।


उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि नोबेल खेस, उनि शिखा तिवारी, सउनि गोपाल बाबू सउनि विवेक भट्ट, सउनि जगदीश पारासर, आर दर्शन रावत, आर दीपक शर्मा, आर रिकू माहौर की मुख्य भूमिका रही।

No comments