Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध लोडेड पिस्टल लेकर अपराध नियत से घूम रहे आरोपी सोनू उर्फ सुनील जाटव पर 25/27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा ।

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध लोडेड पिस्टल लेकर अपराध  नियत से घूम रहे आरोपी सोनू उर्फ सुनील जाटव पर 25/27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्...



थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध लोडेड पिस्टल लेकर अपराध  नियत से घूम रहे आरोपी सोनू उर्फ सुनील जाटव पर 25/27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा ।



पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा,विस्फोटक सामग्री पर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं। 

आज दिनांक 03/02/2026 को थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के अवैध रूप से पिस्टल रखकर अपराध करने की नीयत से आठवें मील पर खड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई । 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में उक्त मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा आठवें मील पर्वत यादव के खेत के पास बीलारा से घेराबंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सुनील जाटव पुत्र सुरेश जाटव उम्र 25 साल निवासी ग्राम भावखेडी थाना सिरसौद को पकड़ा एवं उसके कब्जे से अबैध रूप से लिये एक देशी हाथ की बनी पिस्टल व एक जिन्दा राऊण्ड कीमती 12000 रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर शिवपुरी जेल में दाखिल किया गया है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया , सउनि बृजपाल सिंह तोमर, प्रआर.729 बीरेन्द्र सिंह , प्रआर. 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआऱ. 214 मुकेश इंदौरिया , आर.चालक 917 रमेश सिंह , आर. 418 शत्रुघन यादव , आर. 216 विक्रम सिंह की अहम भूमिका रही ।

No comments