Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना देहात पुलिस द्वारा अप.क्र.324/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दीगर राज्य से अवैध मादक पदार्थ 30 किलो 295 ग्राम चरस का परिवहन करने वाले फरार आरोपी शिवम उर्फ मोहन ठाकुर को सीतापुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आयशर डीसीएम को जप्त किया

थाना देहात पुलिस द्वारा अप.क्र.324/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दीगर राज्य से अवैध मादक पदार्थ 30 किलो 295 ग्राम चरस का परिवहन करने वाले फ...



थाना देहात पुलिस द्वारा अप.क्र.324/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दीगर राज्य से अवैध मादक पदार्थ 30 किलो 295 ग्राम चरस का परिवहन करने वाले फरार आरोपी शिवम उर्फ मोहन ठाकुर को सीतापुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार


कर घटना में प्रयुक्त आयशर डीसीएम को जप्त किया


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की क्रय विक्रय करने वालों एवं अपराधी एवं गुण्डो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र मावई एवं उनकी टीम द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम में मुखबिर मामूर किये गये, दिनांक 04.09.25 को थाना देहात को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कोटा झाँसी फोर लाइन पर मझेरा गाँव के पास संदिग्ध अवस्था में चरस विक्रय करने के फिराक में खडा है जिस पर थाना प्रभारी देहात के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल कोटा झाँसी फोर लाइन पर मझेरा गाँव के पास थाना देहात शिवपुरी से आरोपी संदीप सिंह पुत्र श्री हरवंश सिंह सिख उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्र. 05 रमतला कोलारस शिवपुरी के कब्जे से दो बैगों में अवैध मादक पदार्थ चरस कुल पैकेट 60 नग एवं कुल वजन 30 किलो 295 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त न्यू किओ कार कुल कीमती 6,21,60,000 रूपये के साथ आरोपी संदीप सिंह सिख को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 324 / 25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

यह कि आरोपी संदीप सरदार से पूछताछ की गई तो आरोपी संदीप ने बताया कि मेरे यहाँ पर आयशर डीसीएम गाडी का ड्रायवर मोहन उर्फ शिवम ठाकुर जो कोलारस तरफ टमाटर लेने आता था और टमाटर भरकर बेचने के लिये नेपाल ले जाता था मोहन ठाकुर से मैंने यह चरस मँगवाई थी, जो लखनऊ उ.प्र. का रहने वाला है।

प्रकरण में दीगर राज्य से अवैध मादक पदार्थ चरस को अपने डीसीएम आयशर वाहन में परिवहन कर लाने वाले एवं मुख्य आरोपी संदीप सरदार को देने वाले फरार आरोपी शिवम उर्फ मोहन सिंह ठाकुर पुत्र शारदा वक्स ठाकुर उम्र 32 साल नि० ग्राम अर्मी थाना हरगाँव जिला सीतापुर उ०प्र० जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी तलास हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी । पुलिस टीम द्वारा काफी मसक्कत के बाद उक्त फरार आरोपी को दिनांक 05.02.26 को सीतापुर उ.प्र से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन आयशर डीसीएम क्र. यूपी41 एटी 9732 को जप्त किया गया ।

सराहनीय भूमिका - निरीक्षक जितेन्द्र मावई, उनि योगेन्द्र सिंह सेंगर, प्रआर.548 दीपचन्द्र, प्रआर.844 केशव सिंह राजावत, प्र.आर. 499 देवेन्द्र सेन, आर.907 अरूण मेवाफरोस, आर. 17 मिथुन कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

No comments