Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना पिछोर पुलिस द्वारा अवैध शराव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दबिश देकर 505 लीटर अवैध कच्ची शराव जप्त की एवं 5000 लीटर लहान नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना पिछोर पुलिस द्वारा अवैध शराव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दबिश देकर 505 लीटर अवैध कच्ची शराव जप्त की एवं 5000 लीटर लहान नष्ट कर आरोपी क...




थाना पिछोर पुलिस द्वारा अवैध शराव के खिलाफ कार्यवाही करते हुये दबिश देकर 505 लीटर अवैध कच्ची शराव जप्त की एवं 5000 लीटर लहान नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराव बनाने एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना पिछोर पुलिस को दिनांक 25/02/2025 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सालौरा असली मजरा हरीपुर स्थित एक टपरिया में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण कर उसे विक्रय हेतु संग्रहित किया जा रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी पिछोर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी मोहन उर्फ नन्हें राजा उर्फ मोहर उर्फ सोहन सिंह पुत्र जगभान सिंह चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम सालौरा असली थाना पिछोर जिला शिवपुरी (म.प्र.) को अवैध रूप से हाथ भट्टी से कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस टीम ने मौके से लगभग 505 लीटर हाथ भट्टी बनी कच्ची शराब जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹ 50,500/- है जप्त की गई। पुलिस के द्वारा शराव बनाने की सामग्री को नष्ट करते हुये 5000 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तारी की कर माननीय न्यायालय पेश किया ।


सराहनीय भूमिका - निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि परमाल सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, म.प्र.आर. 796 प्रभावती लोधी, आर. 425 धर्मेंद्र लोधी, आर. 1026 प्रदीप नरवरिया, म.आर. 471 प्रीती यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

No comments