कोतवाली पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 58/26 मे फरार 10,000रु. के इनामी एवं स्थाई वारंटी संजय जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किय...
कोतवाली पुलिस द्वारा लूट के अपराध क्रमांक 58/26 मे फरार 10,000रु. के इनामी एवं स्थाई वारंटी संजय जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
दिनांक 22.01.26 को थाना कोतवाली पर फरियादी ग्यासी पुत्र रामलाल राठौर उम्र 83 साल नि0 रातौर ने रिपोर्ट लेख करायी कि वह दिनांक 20.01.26 को शिवपुरी बैंक से अपनी पेंशन के रुपये निकालकर घर वापस जा रहा था तभी रास्ते में ईटमा रोड दतिया वाले के फार्म हाउस के पास पहुंचा तो दो व्यक्ति मोटर सायकिल पर आये और उसकी कान की बाली झपट्टा मार कर निकाल कर ले गये फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीगण के विरुध्द अप0क्र0 58/26 धारा 309 (6) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया जिसमें एक आरोपी गोलू जाटव पूर्व में गिरफ्तार हो चुका था एवं आरोपी संजय जाटव पुत्र करीमा जाटव नि० मनियर शिवपुरी का घटना दिनांक से फरार चल रहा था आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा 10,000रु. का इनाम घोषित किया गया था, जो पुलिस अधीक्षक व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देषित किया गया जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनायी गयी टीम व्दारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी संजय पुत्र करीम जाटव उम्र 24 साल नि0 मनियर को दिनांक 09.02.26 को रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी पर का माननीय न्यायालय शिवपुरी से दो माह पूर्व स्थाई वारंट जारी किया गया था जो माननीय न्यायालय से जारी स्थाई वारंट में भी आरोपी की गिरफ्तारी की गयी आरोपी पर पूर्व में भी लूट का अपराध पंजीबध्द है।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, उनि0 आदित्य राजावत, उनि० सुमित शर्मा, प्र.आर. 722 राजवीर सिंह. आर0 508 महेन्द्र तोमर, आर0 350 मुकेश वर्मा, आर0 676 कुलदीप चतुर्वदी, आर0 157 मनोज कुमार, आर0 329 हेमराज, आर0 708 रणवीर शर्मा, आर0 997 सुमित सेंगर, आर0 767 अजीत राजावत विशेष भूमिका रही।

No comments