Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयावी के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 80/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालक को 10 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया ।

  कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयावी के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 80/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालक को 10 घण्टे...

 


कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयावी के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 80/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालक को 10 घण्टे के अन्दर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया ।


दिनांक 03.02.26 को फरियादी ने अपने नाबालिग बालक उम्र 15 साल के घर नाई की बगिया शिवपुरी से बिना बताये कही चले जाने की रिपोर्ट की थी जो बालक के नाबालिग होने के कारण थाना कोतवाली पर अप.क्र. 80/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अपहृत की पतारसी करने हेतु आदेशित किया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा टीम बनायी गयी अपहृत नाबालिग बालक की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई जो बालक के संबंध लगातार तलाश की जाकर एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी जो अपहृत बालक को दिनांक 04.02.26 को नाई की बगिया शिवपुरी से दस्तयाब किया गया जिसे उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया अपने लडके को देखकर माता पिता के चेहरो पर मुस्कान लौटी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालक की दस्तयावी की गई।


सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, सउनि0 महेन्द्र कुशवाह, सउनि० आविद खां, प्र. आर. 618 अवधेश कुमार, आर० रणवीर शर्मा की विशेष भूमिका रही।

No comments