Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

रामेश्वर कंषाना की महिला सरपंच और उसकी जेठानी ने की मारपीट,पढिए मामला

  पोहरी।  पोहरी कस्बे में गुरुवार को एक युवक पर महिला सरपंच ने अपनी जेठानी के साथ मिलकर हमला कर दिया था,इस मारपीट का वीडियो सोशल पर भी वायरल...

 पोहरी। पोहरी कस्बे में गुरुवार को एक युवक पर महिला सरपंच ने अपनी जेठानी के साथ मिलकर हमला कर दिया था,इस मारपीट का वीडियो सोशल पर भी वायरल हुआ था।  युवक ने इस मामले में शुक्रवार को कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।


उल्लेखनीय है कि गुरुवार को डोबा की महिला सरपंच जशोदा आदिवासी ने अपनी जेठानी सविता आदिवासी के साथ मिलकर पोहरी बस स्टैंड पर अपनी बाइक की पंक्चर जुड़वा रहे रामेश्वर कंषाना को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसके अलावा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस मारपीट की वीडियो भी बनवा कर सोशल पर वायरल भी कर दिया था। इस मामले में रामेश्वर कंषाना का कहना है कि पंचायत सचिव ने महिला सरपंच के साथ मिलकर कई भ्रष्टाचार किए हैं।

शिकायत प्रमाणों सहित उसके द्वारा अधिकारियों को दर्ज करवाई गई है। उक्त शिकायतों की जांच प्रचलन में है। हालात यह हैं कि दस्तावेजों में जो निर्माण कार्य होना बताया गया है, वह निर्माण कार्य धरातल पर मौजूद नहीं हैं। इसी के चलते पंचायत सचिव द्वारा उस पर शिकायत वापस लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था।

जब उसने शिकायत वापस नहीं ली तो महिला सरपंच को ढाल बनाकर पहले उसकी झूठी शिकायत एसपी आफिस में दर्ज करवाई गई थी और अब उस पर हमला करवाया गया है। युवक ने कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंप कर मामले में दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

No comments