Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के आरोपी नरेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के आरोपी नरेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार ...



थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे 315 बोर के देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के आरोपी नरेन्द्र प्रजापति को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार से अपराध करने की नियत से घूमने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 29.03.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि महुअर कालोनी में खाली पड़े शासकिय क्वाटर के पास एक व्यक्ति अवैध कट्टा लिये अपराध करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान महुअर कालोनी में खाली पड़े शासकिय क्वाटर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खङा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेन्द्र प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति उम्र 34 साल नि0 महुअर पुल के पास सिल्लापुर थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे बांई तरफ पेंट में एक देशी 315 बोर की (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 210/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


सराहनीय भमिकाथाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर०राजेश शर्मा, प्रआर० डैनी कुमार, आर हरेन्द्र गुर्दर, आर राधे जादौन, आर० मत्स्येन्द्र सिहं, आर रामअवतार गुर्जर, थाना करैरा की मुख्य भूमिका रही।

No comments