थाना अमोला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 33/26 मे हत्या के मुख्य आरोपी सुघर सिंह लोधी को मय 315 बोर की बंदूक के 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर म...
थाना अमोला पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 33/26 मे हत्या के मुख्य आरोपी सुघर सिंह लोधी को मय 315 बोर की बंदूक के 24 घन्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गंभीर अपराध के आरोपीगणो को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के पालन में अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अमोला उनि.अशुंल गुप्ता को दिनांक 28.02.26 की रात्रि को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमांक 33/26 धारा 109(1), 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) BNS इजाफा धारा 103(1) BNS का मुख्य आरोपी सुघर सिहं लोधी पुत्र सरुआ लोधी उम्र 56 साल निवासी सलैया थाना अमोला जिला शिवपुरी जिसने रानी सैन की हत्या की है सिरसोद जाने वाले कच्चे रास्ते पर रायफल लिये खडा है मुखविर सूचना पर से आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लायसेंसी रायफल जप्त की जाकर आज दिनांक 01.03.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, प्र आर. दीपक उपाध्याय, आरएल मदुरिया ,आर.चालक मोहित शर्मा, आर. आकाश शाक्य, आर. नीतेन्द्र सिंह, आर. कुलदीप, सैनिक जितेन्द्र कलावत, की सराहनीय भूमिका रही।
No comments