शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 मार्च 2026 को बिजली की कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 के.व्ही. ...
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 7 मार्च 2026 को बिजली की कटौती की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा 33 के.व्ही. फतेहपुर, खरैह और मड़ीखेड़ा फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस (सुधार कार्य) किया जाना है, जिसके चलते सुबह के समय विद्युत प्रदाय पूरी तरह बंद रहेगा।
11 के.व्ही. मनियर और फतेहपुर फीडर के बंद रहने से शहर के महत्वपूर्ण हिस्सों में 5 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी, बिजली विभाग से जारी प्रेस नेाट के अनुसार शहर की श्रीराम कॉलोनी, रघुवंशी कोठी और गायत्री कॉलोनी, पोहरी चौराहा, हाथी खाना और सिटी सेंटर कॉलोनी,हनुमान कॉलोनी, अमृत विहार कॉलोनी और न्यू बस स्टैंड,मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुद्गल कॉलोनी,फतेहपुर गांव, शारदा कॉलोनी, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला और 26 नंबर कोठी के आसपास का क्षेत्र।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहेगी कटौती
इसी प्रकार, 33 के.व्ही. खरैह एवं मड़ीखेड़ा फीडरों पर काम होने के कारण सुबह 06 से 11 बजे तक निम्नलिखित उपकेंद्रों से जुड़े 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र खरैह, देहरदा गणेश, पचावली और ऐजवारा से जुड़े समस्त क्षेत्र और 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र मड़ीखेड़ा और पड़ोरा से जुड़े समस्त क्षेत्र।

No comments