Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सगाई के बाद युवती ने दिया बच्चे को जन्म, जब खुला 9 महीने पूर्व के काले सच का राज

  पिछोर।  शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाने की खोड़ चौकी क्षेत्र में निवास करने वाली एक 20 साल की युवती ने अस्पताल में एक बच्चे को...


 पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाने की खोड़ चौकी क्षेत्र में निवास करने वाली एक 20 साल की युवती ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को जन्म देने के बाद उसके साथ हुए 9 माह पूर्व के काले सच को समाज के सामने ला दिया। युवती अविविवाहित है लेकिन उसकी सगाई हो चुकी है।


इस मामले में बताया जा रहा है कि युवती का 9 माह पूर्व गणेश खेड़ा में रहने वाले एक दो बच्चों के बाप ने डरा धमकाकर बलात्कार किया था। युवती की सगाई हो चुकी थी,इसलिए उसने अपने जीवन के इस काले सच को अपने सीने में छुपाए रखा,लेकिन बीते 27 फरवरी को उसके यहां जब बच्चा हो गया तो यह काला सच समाज के सामने आ गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब नौ माह पहले राहुल लोधी 23 वर्ष, पिता महेश लोधी, निवासी ग्राम गणेश खेड़ा ने उसके साथ डरा धमकाकर बलात्कार किया था। पीड़िता ने कहा कि सामाजिक बदनामी का डर था। सगाई टूटने का डर था। इसलिए वह किसी को नहीं बता पाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 51/2026 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(1), 64(2)(एम), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर तुरंत अपनी जांच शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय आरोपी राहुल लोधी (पुत्र महेश लोधी, निवासी ग्राम गणेश खेड़ा) को धर दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया और खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम गोयत की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

No comments