शिवपुरी पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता। *थाना अमोला पुलिस द्वारा 24 पेटी अवैध शराब मय स्विफ्ट डिजायर कीमत 6 लाख 9...
शिवपुरी पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही में मिली बड़ी सफलता।
*थाना अमोला पुलिस द्वारा 24 पेटी अवैध शराब मय स्विफ्ट डिजायर कीमत 6 लाख 97 हजार 500 रुपये की जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा एवं स्मैक बैचने वाले व्यक्तियो को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन में दिनांक 01.03.26 को थाना प्रभारी अमोला उनि.अशुंल गुप्ता को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक सफेद रंग की गाड़ी मे अवैध शराब भरकर आ रही है, उक्त सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना अमोला पुलिस द्वारा थाने के सामने झांसी शिवपुरी हाईवे रोड वाहन चैकिंग की गयी तो कुछ देर बाद मुखविर द्वारा बताये गये हुलिये की गाड़ी आयी जिसको साईड मे लगाने की बोला गया तो चालक एकदम से गेट खोलकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया फिर उक्त स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MP09WB7254 को चैक किया तो उसमे 24 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 216 बल्क लीटर कीमती 97500 रुपये की मिली, अवैध रुप से पाये जाने पर उक्त वाहन एवं उक्त शराब कुल कीमती 6 लाख 97 हजार 500 रुपये की जप्त कर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/26 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, प्र.आर बीरबल सिंह, प्र आर. दीपक उपाध्याय, आर. ब्रजराज सिंह ,आर. आरएल मदुरिया ,आर.चालक मोहित शर्मा, आर. आकाश शाक्य, आर. नीतेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
No comments