Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बाथरूम की जाली से पटवारी ने बनाए नहा रही नाबालिग छात्रा के वीडियो

  mp news:  मध्यप्रदेश  के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी ने अपने ही घर में किराए से रह...

 mp news: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पटवारी ने अपने ही घर में किराए से रहकर पढ़ाई करने वाली नाबालिग छात्रा के नहाते वक्त वीडियो बना लिए। जब इस बारे में नाबालिग छात्रा को पता चला तो उसने अपने परिजन को पूरी बात बताई। परिजन व अन्य लोगों ने जब पटवारी का मोबाइल चेक किया तो रिसायकल बिन में डिलीट किए हुए नाबालिग के नहाते वक्त बनाए गए दो-तीन वीडियो मिले। इसके बाद परिजन व लोगों ने पटवारी की जमकर पिटाई की, मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह पटवारी को छुड़ाकर थाने ले गई।


No comments