थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 में चोरी गई ढाई लाख रुपए की ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर कीमती 8 लाख रुपए को...
थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 में चोरी गई ढाई लाख रुपए की ट्रॉली एवं घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर कीमती 8 लाख रुपए को 12 घंटे के अंदर आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
दिनांक 06/04/2026 को फरियादी विनोद चौधरी पुत्र भनता चौधरी निवासी ग्राम जामखो द्वारा थाना सिरसौद आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 05/04/2026 की रात्रि में उसकी नीले रंग की ट्रॉली उसके भाई मुकेश जाटव के घर के बाहर झिरी खोरघार रोड पर रखी थी जिसको फरियादी द्वारा सुबह उठकर देखने पर नहीं मिली फरियादी द्वारा आसपास ट्रॉली को तलाश किया तो कोई जानकारी नहीं मिली फरियादी द्वारा उसकी नीले रंग की ट्रॉली कीमती करीबन ढाई लाख रुपए को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिरसौद पर अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया को टीम बनाकर माल मुल्जिम की पतारसी करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद उप निरीक्षक मुकेश दुबौलिया की टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगातार प्रयास कर अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई एवं तलाशी के दौरान मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के ट्रैक्टर ट्रॉली सहित ग्राम खोरघार में खेत में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल खोरघार पहुंचकर दबिश दी तो एक व्यक्ति वीरेंद्र रावत पुत्र जलेश्वर रावत उम्र 35 साल निवासी ग्राम रतनपुर थाना सबलगढ़ जिला मुरैना का ट्रॉली में छुपा मिला जिससे विस्तृत पूछताछ करने पर उसके द्वारा दिनांक 5- 6 अप्रैल की रात्रि में अपने स्वराज ट्रैक्टर में ट्रॉली को लगाकर चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्वराज ट्रैक्टर कीमती 8 लाख रुपए एवम् फरियादी की ट्रॉली कीमती ढाई लाख रुपए कुल ट्रैक्टर ट्रॉली की कीमत 10 लाख 50 हजार को बरामद कर जप्त किया गया एवं आरोपी वीरेंद्र रावत को गिरफ्तार किया गया, जिसको आज आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवम् माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को शिवपुरी जेल में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया,सहायक उपनिरीक्षक जगदीश भिलाला,प्रधान आरक्षक बृजेंद्र गुर्जर, रविन्द्र सिनोरिया,वीरेंद्र सिंह,बलवंत पाल,आरक्षक प्रांशु जादौन,मनोज एवं आरक्षक चालक रमेश कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments