शिवपुरी, 9 अप्रैल 2026: दिनारा के छोटू यादव एवं साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छोटू यादव अपने-अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सि...
शिवपुरी, 9 अप्रैल 2026: दिनारा के छोटू यादव एवं साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छोटू यादव अपने-अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सिकंदरा बैरियर प्रभारी, ARTO, महिला अधिकारी सुमन दीक्षित पर हमला कर दिया। हमला रात के समय किया गया जब वह अपने घर में अकेली थी। उनके साथ बेरहमी से नीचे मारपीट की गई।
पुलिस थाना दिनारा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फरियादिया सुमन दीक्षित उम्र 33 वर्ष पुत्री उपेन्द्र कुमार दीक्षित निवासी उम्र हाल सिकंदरा बैरियर थाना दिनारा ने एक लेखीय आवेदन पत्र पेश किया। इसमें सुमन ने बताया कि वह परिवहन विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और मूल रूप से भोपाल की रहने वाली है। परिवहन विभाग के सिकंदरा बैरियर के प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 08 व 09.04.2026 की दरम्यानी रात करीबन 11-01 बजे में अपने ऑफिस के बगल में बने शासकीय आवास पर शासकीय कार्य कर रही थी, शेष स्टाफ आर. शिवेन्द्र यादव (परिवहन विभाग), सैनिक 1209 विशाल शर्मा, सैनिक 299 सालिगराम पटेल रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी दिनारा निवासी राजगुरू उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेन्द्र पुत्र अरुण यादव और सहदेव यादव पुत्र राकेश यादव चारों लोग लाठी डण्डा लेकर आये और मेरे आवास के कमरे के दरवाजे को जबरदस्ती खोला और जबरन मेरे कमरे में अन्दर घुस आये।
उनमें से राजगुरू उर्फ छोटू यादव ने बुरी नियत से मेरा हाथ पकड लिया और मुझे नीचे पटक दिया। मैंने अपना हाथ छुडाया तो उक्त चारो लोगों ने मेरी लात घूसो व बेल्टों से मारपीट की जिससे मेरे शरीर में पीठ व पैरो में, गर्दन में मूदी चोटे आई और मेरे कमरे में लगा सैमसंग का मनीटर तोड दिया तथा मेरे टेवल पर रखे शासकीय कागज फाड़ दिए तथा टेबल के पास रखी कैमरो की डी.व्ही.आर. तथा टेबल पर रखे मेरे आधार कार्ड की कपी तथा नगद 12000/- तथा शासन द्वारा उपलब्ध पीओएस मशीन को लूटकर ले गये।
ARTO सुमन दीक्षित ने अपनी शिकायत में बताया कि, मैं चिल्लाई और कमरे से बाहर निकल कर मैदान में आई तो देखा कि अनिल उर्फ वल्लू यादव, विक्की केवट निवासी सिकन्दरा, भईयन झां निवासी अलगी, कुन्दन यादव निवासी दिनारा, एवं अन्य दो-तीन लोग थे जो मौके पर उपस्थित मेरा खाना बनाने वाले कर्मचारी चंदन गुप्ता को मां बहन की गन्दी गन्दी गालिया देकर मारपीट कर रहे थे। सुमन दीक्षित ने बताया कि इस हमले के दौरान मौके पर तैनात स्टाफ के लोग भाग गए थे।
No comments