Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस द्वारा वारंट तामीली कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रं.666/17 में 02 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।

चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस द्वारा वारंट तामीली कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रं.666/17 में 02 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र जाट...



चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस द्वारा वारंट तामीली कार्यवाही करते हुये आरसीटी क्रं.666/17 में 02 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र जाटव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में थाना दिनारा में लंबित स्थाई वारंटों में वारंटियों की तलाश का सघन अभियान चलाकर वारंटियों की तलाश की जा रही है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया जाकर वारंटियों की तलाश के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि 02 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र पुत्र छोटेलाल जाटव उम्र 34 बर्ष निवासी ग्राम टोकनपुर थाना करैरा का दाबरभाट मोड के पास आया हुआ है जिस पर चौकी प्रभारी उनि अनुराधा सिंह द्वारा वारंटी की तलाश हेतु मय टीम के रवाना होकर आज दिनाँक 09.07.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय करैरा के आरसीटी क्र. 666/17 में 02 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी धर्मेन्द्र पुत्र छोटेलाल जाटव उम्र 34 बर्ष निवासी ग्राम टोकनपुर थाना करैरा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय करैरा के समक्ष पेश किया गया है जिसका माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किये जाने से वारंटी को उप जेल करैरा दाखिल किया गया है।


सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी धनरा उनि अनुराधा सिंह आर 378 दीपक कुमार, आर 393 पवन राठौर, आर 517 संतोष पाठक की सराहनीय भूमिका रही है।

No comments