संबल योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जनपद कर्मचारी बनकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी ...
संबल योजना एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जनपद कर्मचारी बनकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
थाना पोहरी पुलिस द्वारा शासकीय योजनाओं के नाम पर भोले-भाले आदिवासी परिवारों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य आरोपी जाहिद खान को गिरफ्तार किया गया है।
फरियादी कमलफूल पुत्र छिगरिया आदिवासी निवासी ग्राम अहेरा, थाना पोहरी की रिपोर्ट पर थाना पोहरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी जाहिद खान एवं आफताब खान ने स्वयं को जनपद पंचायत का कर्मचारी बताकर फरियादी को उसकी दिवंगत पत्नी के नाम स्वीकृत मुख्यमंत्री संबल योजना की 2,00,000/- रूपये की आर्थिक सहायता राशि दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने फरियादी का विश्वास जीतकर उसके आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए तथा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर कुल 25,000/- की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी पोहरी रवि चौहान द्वारा विवेचना अधिकारी उनि सीमा धाकड सहित टीम तैयार की गई। विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपीगण द्वारा इसी प्रकार कई अन्य आदिवासी परिवारों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर अपना शिकार बनाया गया है। आरोपी लोगों को भ्रमित करने एवं अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से फर्जी मोबाइल नंबर एवं मोबाइल फोन का उपयोग करते थे।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना पोहरी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जाहिद खान पुत्र मुनब्बर खाँन उम्र 38 साल निवासी देवरी हाल किले के अंदर पोहरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी आफताब खान एवं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश एवं अन्य पीड़ितों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
सराहनीय कार्यवाही :- निरी रवि चौहान, उनि सीमा धाकड, प्र.आर.538 सुरेन्द्र भगत, आर.960 अरूण जादौन, आर. 1144 राजेन्द्र खरे, आर. 04 सुनील धाकड आर.920 अशोक बिटोलिया की विशेष भूमिका रही।

No comments