चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस द्वारा अप. क्र. 95/26 में हत्या के प्रयास के 3,000 रु. के इनामी फरार आरोपी प्रताप सिंह राजावत उर्फ छोटू को गिर...
चौकी अमोलपठा थाना अमोला पुलिस द्वारा अप. क्र. 95/26 में हत्या के प्रयास के 3,000 रु. के इनामी फरार आरोपी प्रताप सिंह राजावत उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर अपराध में प्रयुक्त पिस्टल व फोरव्हीलर गाडी को जप्त कर आरोपी को भेजा जेल।
थाना अमोला पर दिनांक 15.05.26 को फरियादी पर्वत सिंह वैश पुत्र दौलत सिंह वैश उम्र 70 साल निवासी ग्राम नयागांव अमोला की रिपोर्ट पर से आरोपीगण गजेन्द्र सिंह वैश, मलखान सिंह वैश, गोपाल सिंह वैश, अरविंद तोमर निवासीगण ग्राम नयागांव, जय सिंह राजावत उर्फ छोटू नि. ग्रां कडूरा इंदरगढ दतिया के विरुद्ध अपराध क्र. 95/26 धारा 109(1), 296(बी), 126(2), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें अपराध के 4 आरोपीगण को गिरफ्तार किया जा चुका है, अपराध के अन्य आरोपी जय प्रताप सिंह राजावत पुत्र प्रधान सिंह राजावत उम्र 26 साल निवासी ग्राम कडूरा इंदरगढ दतिया (म.प्र.) घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 3000 रु. के इनाम की घोषणा की गई थी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया जी के द्वारा गम्भीर अपराध के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ज़ीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गए हैं, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर० डी० प्रजापति एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमोला उ0नि0 योगेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व मे लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी जय प्रताप सिंह राजावत उर्फ छोटू पुत्र प्रधान सिंह राजावत उम्र 26 साल नि. ग्राम कडूरा इंदरगढ जिला दतिया को मुखवीर की सूचना पर से भितरवार ग्वालियर से गिरफ्तार कर अपराध मे प्रयुक्त फोरव्हीलर बलेनो गाडी, अवैध 32 बोर की एक पिस्टल मय जिंदा राउंड को जप्त किया गया है, गिरफ्तारसुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं जेल भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अमोला उ0नि0 योगेंद्र सिंह सेंगर, चौकी प्रभारी अमोलपठा उ०नि० अंजली सिंह , आर0 राहुल कुमार आर० प्रदीप कुमार, आर० भगवान सिंह, आर0 आकाश भदौरिया, आर० सुनील रावत, आर० जलज रावत (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments