Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना पोहरी पुलिस द्वारा अप.क्र. 71/25 हत्या के प्रयास की आरोपिया को गिरफ्तार किया है

थाना पोहरी पुलिस द्वारा अप.क्र. 71/25 हत्या के प्रयास की आरोपिया को गिरफ्तार किया है  दिनांक 09.03.2025 को सूचनाकर्ता महेन्द्र गिरी पुत्र श्...



थाना पोहरी पुलिस द्वारा अप.क्र. 71/25 हत्या के प्रयास की आरोपिया को गिरफ्तार किया है 



दिनांक 09.03.2025 को सूचनाकर्ता महेन्द्र गिरी पुत्र श्रीराम गिरी उम्र 52 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी रिपोर्ट किया कि आरोपीगण राकेश पुरी, संतोष पुरी, संकरिया उर्फ सतीष पुरी, मनीष पुरी, उमा पुरी द्वारा जान से मारने की नियत से सूचनाकर्ता व मजरूब राधेश्याम गिरी व रूपेश गिरी पर हमला किया व मारपीट की। आरोपीगणों के खिलाफ थाना पोहरी पर अप.क्र. 71/25 धारा 109,115(2),118(1),296,351(2),3(5) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौङ एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी श्री संजीव मुले के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय पोहरी श्री संजय चतुर्वेदी  के निर्देशन में थाना प्रभारी महोदय पोहरी निरी. रजनी सिंह चौहान के द्वारा एक टीम गठित की गई आज दिनाँक 09.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण की आरोपिया उमा गोस्वामी पत्नी राकेश गोस्वामी उम्र 50 साल निवासी भटनावर थाना पोहरी को उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकडा एवं आरोपिया की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अलाजरर को जप्त किया गया। आरोपी का जेआर फॉर्म तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं जेल वारंट तैयार होने से सब जेल पोहरी में आरोपी को दाखिल किया गया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि बैजनाथ मिश्रा, आर.658 अजय नीखरा, आर. 1101 चेतन राठौर, मआर 1120 दिव्या तोमर आर 813 सदन भिलाला की सराहनीय भूमिका रही है।

No comments