थाना करैरा पुलिस द्वारा बलात्कार के अपराध क्रमांक 587/2025 मे आरोपी कपूर सिंह सोलंकी को तत्काल गिरफ्तार गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय...
थाना करैरा पुलिस द्वारा बलात्कार के अपराध क्रमांक 587/2025 मे आरोपी कपूर सिंह सोलंकी को तत्काल गिरफ्तार गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 08.08.25 को पीड़िता द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.08.25 को सुबह करीब 07-08 बजे आरोपी कपूर सिंह सोलंकी द्वारा पीड़िता के घर मे घुसकर उसके साथ गलत काम (बलात्कार) करने एवं चिल्लाने या घटना के संबंध मे बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 587/2025 धारा 64(1), 332(ख) ,351(3) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिह राठौड़ द्वारा महिला संवंधी अपराघ मे शीघ्र गिरफ्तारी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी करैरा श्री डॉ आयुष जाखङ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 08.08.2025 को अपराध कायमी के तत्काल बाद उक्त अपराध मे आरोपी कपूर सिंह सोलंकी पुत्र कल्यान सिंह सोलंकी उम्र 28 साल निवासी ग्राम कडौरा इमलिया थाना करैरा को मुखविर की सूचना पर ग्राम कङौरा इमलिया से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
इनकी रही भूमिका– थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई ,उनि अंजली सिह, आर0 822 जितेन्द्र कुमार , म0आर0 देवकी पाल।
No comments