Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बिना शादी के किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, डेढ़ साल तक पत्नी बनाकर रखा था

  बदरवास।  शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में बदरवास थाना सीमा में निवास करने वाली एक 20 साल की युवती का शादी का वादा कर भगाने का मामला सा...


 बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में बदरवास थाना सीमा में निवास करने वाली एक 20 साल की युवती का शादी का वादा कर भगाने का मामला सामने आया है। युवक ने डेढ़ साल पूर्व 18 साल की एक किशोरी को अपनी बातो मे फसाया और भगाकर ले गया,ओर अपनी बिना शादी के पत्नि की तरह रखा,और लगातार संबंध बनाने से एक बच्ची का जन्म हो गया,जब युवती ने युवक पर शादी करने को कहा तो वह उसने शादी से इंकार कर दिया।


जानकारी के अनुसार बदरवास क्षेत्र में निवास करने वाली 18 साल की किशोरी डेढ़ साल पूर्व एक शादी में आई थी। इस शादी समारोह में नैनाराम बंजारा आया था। उसने शादी का भरोसा देकर युवती को राजगढ़ ले गया। वहीं रखकर शादी का आश्वासन देता रहा। इसी दौरान युवती गर्भवती हुई। बाद में उसने बच्चे को जन्म दिया।

पीड़िता के मुताबिक बच्चे के जन्म के बाद भी युवक ने शादी से इंकार कर दिया। उसे अपने नियंत्रण में रखता रहा। मौका मिलने पर युवती वहां से निकली। बदरवास थाने पहुंची। 21 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया। 5 घंटे के भीतर आरोपी को राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

No comments