Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 14/26 मे हत्या के आरोपी रमेश आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 14/26 मे हत्या के आरोपी रमेश आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से गिरफ्तार कर मा...



थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 14/26 मे हत्या के आरोपी रमेश आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग पोहरी श्री आनंद राय जी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 27.03.26 को उनि विनोद यादव थाना प्रभारी थाना गोपालपुर एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर अप.क्र. 14/26 धारा 103(1) बीएनएस में आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी नि. ग्राम पटेवरी थाना गोपालपुर को गिरफ्तार किया गया। 

दिनांक 23.03.26 को सूचनाकर्ता असरफी पति माधो आदिवासी उम्र 55 साल नि. ग्राम पटेवरी ने रिपोर्ट किया कि वह एवं उसके परिवार के सदस्य आलू खोदकर आगरा तरफ से वापस अपने गांव पटेवरी आये थे, शाम करीबन 06.30 बजे वह, उसका पति माधो आदिवासी, दामाद रामवीर आदिवासी एवं जेठ की बहु भूरो आदिवासी घर के बाहर गली में खडे हुए थे, इतने में गांव का रमेश पिता कारे आदिवासी आया और उनसे आलू की बोरी मांगी तब उन्होनें रमेश से कहा कि तुम्हारी आलू की बोरी का किराया गाडी वाले को दिया है वह किराया दे दो और अपनी बोरी ले जाओ तो रमेश आदिवासी उसके पति माधो को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा जिस पर उसके पति ने रमेश आदिवासी को गाली देने से मना किया तो रमेश ने अपनी बांयी तरफ कमर से चाकू निकालकर उसके पति माधो आदिवासी को जान से मारने की नीयत से चाकू पेट में मारकर भाग गया, जिसके कुछ देर बाद उसके पति माधो आदिवासी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचनाकर्ता की उक्त रिपोर्ट पर से थाना गोपालपुर पर अप.क्र. 14/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश ग्राम पटेवरी, खटका, देवपुर, शंकरपुर एवं आस-पास के जंगल क्षेत्र में की गई लेकिन आरोपी रमेश आदिवासी बार-बार जंगल क्षेत्र में अपना स्थान बदलता रहा। दिनांक 27.03.26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रमेश आदिवासी ग्राम पाडरखेडा के रेल्वे स्टेशन के पास देखा गया है तथा रात वाली ट्रेन से बाहर जाने की फिराक में है। उक्त मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी को पाडरखेडा रेल्वे स्टेशन प्रतिक्षालय के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया जाकर दिनांक 28.03.26 को मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो मान. न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाया गया जिस पर आरोपी रमेश पिता कारे आदिवासी नि. ग्राम पटेवरी को सर्किल जेल शिवपुरी में दाखिल किया गया। 

सराहनीय योगदान- उपरोक्त कार्यवाही में उनि विनोद यादव थाना प्रभारी गोपालपुर, सउनि श्यामलाल खरगे, प्रआर.चा. 889 दिलीप ओझा, आर. 832 तरूण मांढरे, आर. 854 राहुल जाट, आर. 370 देवहंस गुर्जर, आर. 421 दधिराम गुर्जर, आर. 763 दिग्विजय सिंह एवं आर. 301 विमल बोहरे का सराहनीय योगदान रहा।

No comments