Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

खाद्य अधिकारी कदम का भ्रष्टाचार से कदमताल, घोटाला सरकारी दस्तावेजों मे दर्ज, होनी चाहिए FIR

  शिवपुरी।  कोलारस और बदरवास अनुविभाग में पीडीएस (PDS) राशन वितरण के नाम पर सरकारी कागजो में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम का मात्र 6 दुका...

 शिवपुरी। कोलारस और बदरवास अनुविभाग में पीडीएस (PDS) राशन वितरण के नाम पर सरकारी कागजो में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम का मात्र 6 दुकानो पर ही 10 लाख का घोटाला सामने आया है। कंट्रोल संचालकों को मामला दर्ज कराने की धमकी देकर वसूली करने वाले अधिकारी पर ही अब FIR की स्थिति बन रही है। यह हम नहीं कह रहे है यह खाद्य विभाग की खाद्य सामग्री की बैलेंस शीट ही बोल रही है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम ने शासन के नियमों का लाभ लेकर सीधे सीधे सैकड़ों क्विंटल अनाज की डिजीटल चोरी कर लिया है।


कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम और दागी विक्रेताओं की जुगलबंदी ने कागजों पर वह राशन भी 'गायब' कर दिया, जो कभी गोदाम में था ही नहीं। हैरानी की बात यह है कि मशीन में जितना राशन बैलेंस था, उससे कहीं अधिक स्टॉक पोर्टल से हटा दिया गया। यह महज तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सरकारी राशन की सीधी डिजिटल चोरी है। जब मशीनों से स्टॉक ही हटा दिया गया, तो बड़ा सवाल यह है कि उस महीने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र की गरीब जनता को राशन मिला भी या नहीं? तिलातिली दुकान के विक्रेता का 'फोन पे' का किस्सा इस पूरे लेन-देन और भ्रष्टाचार की कहानी को खुद-ब-खुद बयां कर रहा है।

बदरवास की इन तीन दुकानों में बैलेंस से ज्यादा राशन हटाया
बरखेड़ाखुर्द (506038)
ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार अक्टूबर 2025 में गेहूं का
ओपनिंग बैलेंस 124.06 क्विंटल था। लेकिन पोर्टल से 194.64 क्विंटल गेहूं हटा
दिया गया। इसी तरह चावल का बैलेंस 408.98 क्विंटल था। जबकि 424.13 क्विंटल हटा दिया गया। यानि 85.73 क्विंटल ज्यादा राशन हटाया गया।

एजवारा (506071)
यहां गेहूं का ओपनिंग बैलेंस 173.31 क्विंटल था। लेकिन 195.19 क्विंटल हटा दिया गया। चावल का बैलेंस 201.04 क्विंटल था, जबकि 206.58 क्विंटल हटा दिया गया। दुकान से 80.73 क्विंटल क्विंटल ज्यादा राशन हटाया गया।

चितारा (506030)
दुकान में गेहूं का ओपनिंग बैलेंस 153.89 क्विंटल था, लेकिन 211.67 क्विंटल हटा दिया गया। चावल का बैलेंस 329.47 क्विंटल था, जबकि 342.07 क्विंटल हटा दिया गया। यहां भी 70.38 क्विंटल राशन अधिक हटाया गया।

कोलारस ब्लॉक की इन तीन दुकानों में बैलेंस से ज्यादा राशन हटाया गया
मकरारा (505066 ) : ऑनलाइन रिकॉर्ड के
अनुसार अक्टूबर 2025 में गेहूं का ओपनिंग बैलेंस 90.63 क्विं था, लेकिन स्टॉक से 130.85 क्विं. गेहूं हटाया। इसी तरह चावल का बैलेंस 111.94 क्विं. था । जबकि 119.91 क्विं. हटाया गया। यानि 48.19 क्विं.
राशन ज्यादा मूव किया गया।

रिजौदा (505032 ) : यहां गेहूं का ओपनिंग बैलेंस 234.86 क्विं. था, लेकिन पोर्टल से 301.12 क्विं. हटा दिया गया। चावल का बैलेंस 346.77 क्विं. था। जबकि 361.24 क्विं. हटा दिया गया। यहां भी 66.40 क्विं. राशन अधिक हटाया गया।

देहरोद (505069) : ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर 2025 में गेहूं का
ओपनिंग बैलेंस 124.06 क्विंटल था। लेकिन पोर्टल से 194.64 क्विंटल गेहूं हटा
दिया गया। इसी तरह चावल का बैलेंस 408.98 क्विंटल था। जबकि 424.13 क्विंटल हटा दिया गया। यानि 85.73 क्विंटल ज्यादा राशन हटाया गया।

मात्र इन छह दुकानों से 308 क्विंटल 86 किलो राशन अधिक हटाकर फूड इंस्पेक्टर गौरव कदम द्वारा विक्रेता को सीधे लाभ पहुंचाया है सीधे शब्दों मे कहे तो यह सरकारी राशन का गबन एवं गरीब जनता के साथ की गई धोखाधड़ी है जिसे फूड इंस्पेक्टर के साथ विक्रेता द्वारा किया गया है इस माल का सरकारी मूल्य यदि आंका जाए तो 10 लाख रुपए से अधिक राशन की डिजिटल तरीके से चोरी की गई। यह घोटाला स्वयं सिद्ध है बताया जा रहा है इस घोटाले की शिकायत अब लोकायुक्त को भी होने वाली है।

SDM को करनी चाहिए जांच
इस पूरे मामले में गौरव कदम ने कंट्रोल संचालको के साथ मिलकर 308 क्विंटल अनाज गायब कर दिया है। तिलातिली उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता हरपाल जाटव ने इस भ्रष्ट अधिकारी पर सीधा आरोप लगाया है कि गौरव कदम ने स्टॉक शून्य करने के बदले न केवल नगद 20 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि अपने सरकारी क्वार्टर की रंगाई-पुताई और अन्य घरेलू खर्च भी विक्रेता की जेब से करवाए।

भ्रष्टाचार का आलम यह है कि रिश्वत की राशि सीधे फोन-पे के जरिए अधिकारी के करीबियों और ऑपरेटरों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। 11 सितंबर 2025 को ऑपरेटर इमरान खान के खाते में 2500 रुपये और फिर 26 दिसंबर को एक अन्य व्यक्ति के खाते में 5000 रुपये डलवाए गए। विडंबना देखिए कि सब कुछ लुटाने के बाद भी विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

No comments