Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

तेंदुआ पुलिस द्वारा अपराध मे फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 145/2022 मे बकरी चोरी मामले के फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी रफीक खान उर्फ सुरेश को मोहना जिला ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

तेंदुआ पुलिस द्वारा अपराध मे फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 145/2022 मे बकरी चोरी मामले के फरार 5000 रुपये के इनामी आ...



तेंदुआ पुलिस द्वारा अपराध मे फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 145/2022 मे बकरी चोरी मामले के फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी रफीक खान उर्फ सुरेश को मोहना जिला ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी श्री संजय मिश्रा अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 24.03.26 को विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर से थाना तेंदुआ के अपराध क्र. 145/22 धारा 457, 380 भादवि मे 04 साल से फरार आरोपी रफीक खान उर्फ सुरेश पुत्र हासिम खान उम्र 40 साल नि.मस्जिद के पीछे गौशाला थाना देहात जिला शिवपुरी हाल नि. डेरा मोहना जिला ग्वालियर जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी के पत्र/पुअ/शिव/सीआईडी/एडी /143/24 दिनांक 27.07.24 के आदेशानुसार 5000 हजार रुपये का ईनाम घोषित था, जिसे गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय कोलारस पेश किया जावेगा उक्त आरोपी द्वारा पूछताछ के दौरान स्वीकार किया मैंने साथियों के साथ थाना रन्नौद के माढा गांव से भी 20 बकरे-बकरियां चुराए थे l

सम्पूर्ण कार्यवाही में उनि. नीतू सिंह धाकङ, का. सउनि जितेन्द्र जाट शिवपुरी, आर. 1001 पवन जाट, आर. 1082 मनीष निगम, की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments