थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी शिवम केवट को 315 बोर का देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय ...
थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी शिवम केवट को 315 बोर का देशी कट्टा मय जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे आज दिनांक 24.03.2026 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अनाज मण्ड़ी करैरा के पीछे कट्टा रखकर वारदात करने की नियत से खडा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान अनाज मण्ड़ी करैरा पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का खङा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकङा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम केवट पुत्र प्रमोद केवट उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र. 08 न्यू कालोनी करैरा का होना बताया। जिसकी जामा तलाशी लेने पर अपनी कमर मे वाये तरफ पेंट में एक देशी 315 बोर का (कट्टा) रखे हुये पाया गया तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 198/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर वीरेन्द्र सिह, आर० राधे जादौन, आर० सुरेन्द्र रावत, आर० शिवम यादव।

No comments