थाना मायापुर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के अपराध क्रमांक 52/2026 मे आरोपी अनिल लोधी को सूचना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार क...
थाना मायापुर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के अपराध क्रमांक 52/2026 मे आरोपी अनिल लोधी को सूचना के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 22/03/2026 को फरियादिया उम्र 17 साल निवासी ग्राम कंचनपुर भूवरा थाना मायापुर ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.03.2026 को मेरी मां एवं पिता घर पर नहीं थे घर पर मैं अकेली थी रात को कमरे के बाहर बने दालान में सो रही थी तभी रात करीब 11 बजे गांव का अनिल लोधी आया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया एवं बोला कि अगर यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा, फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना मायापुर मे अपराध क्र. 52/26 धारा 64(1), 351(3), 332(ख) बीएनएस ¾ पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा महिला संबंधी अपराधों मे तुरंत एवं गंभीरता से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं अपराध क्रमांक 52/2026 मे अपराध नाबालिग बालिका से जुड़ा होने से आरोपी कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रंशात शर्मा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मायापुर उप निरीक्षक दिनेश सिंह नरवरिया के द्वारा अपराध सदर मे तुरंत कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश की गयी। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अनिल लोधी पुत्र बालकिशन लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनोटा हाल कंचनपुर भूवरा थाना मायापुर जिला शिवपरी (म0प्र0) को सूचना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाही – उप निरीक्षक दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अजय पटेल, प्रआर0 269 ऊधम सिंह भिलाला,प्रआर0 532 सुरेन्द्र राय, प्रआर0 270 रघुवीर सिंह लोधा आर. 1132 सर्वेश शर्मा, आर. 1111 चन्द्रभान सिंह, आर0 994 मुरारीलाल अटारिया, आर. 1086 राजवीर सिंह पवैया, आर0 31 रवि लोधी महिला आर0 748 अनुराधा मांझी की अहम भूमिका रही।

No comments