पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा वारंट तामीली मे कार्यवाही करते हुये थाने के अपराध क्रमांक 200/2019 आबाकारी एक्ट एवं आरसीटी/452/2019 मे फरार स्था...
पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा वारंट तामीली मे कार्यवाही करते हुये थाने के अपराध क्रमांक 200/2019 आबाकारी एक्ट एवं आरसीटी/452/2019 मे फरार स्थाई वारंटी मनकेश यादव को ग्राम पिपरा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे अभियान स्तर पर कार्यवाही कर अधिक से अधिक वारंट तामील कराने एवं गिरफ्तारी व स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिये गये हैं, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट की शत प्रतिशत तामीली हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना बामौरकलां के अपराध क्रमांक 200/2019 धारा 34(2) आबाकारी एक्ट एवं माननीय जेएमएफसी न्यायालय खनियाधाना के प्रकरण क्रमांक आरसीटी/452/2019 में फरार चल रहे स्थाई वारण्टी मनकेश पुत्र सियाराम यादव उम्र 46 साल निवासी ग्राम सेकरा को ग्राम पिपरा से दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय खनियाधाना के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी , सउनि दिनेश पाण्डेय, सउनि संदीप कुमार कुजूर , आर. 995 राजकुमार सिंह गुर्जर, आर 606 सत्यम बैरागी की विशेष भूमिका रही ।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

No comments