Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

बलारपुर माता मंदिर जा रहे दुकानदारों को वन विभाग ने रोका, मेले से पहले महाभारत

  शिवपुरी।  माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने के बाद अब धार्मिक आयोजनों और वन विभाग के नियमों के बीच टकराव की स्थिति बनने लगी है। सुरवाय...

 शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने के बाद अब धार्मिक आयोजनों और वन विभाग के नियमों के बीच टकराव की स्थिति बनने लगी है। सुरवाया स्थित प्रसिद्ध बलारपुर माता मंदिर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले से पहले रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब वन विभाग के कर्मचारियों ने आधा सैकड़ा दुकानदारों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। टाइगर रिजर्व की सुरक्षा का हवाला देते हुए की गई इस रोक के बाद दुकानदार गेट पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक चले विवाद और पुलिस की समझाइश के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दुकानदारों को प्रवेश की अनुमति मिली।


बलारपुर माता मंदिर पर पिछले कई साल से नवरात्र के दिनों में दो दिन विशाल मेला लगता है। इस मेले में एक सैकड़ा से अधिक दुकानदार दुकान लगाने आते हैं। झूले भी लगते है। इतना ही नहीं इन दो दिन में मंदिर पर लाखों भक्तों का आना जाना होता है। जब से यहां पर टाइगर लाए गए है और पार्क को टाइगर रिजर्व घोषित किया है, उसके बाद से पार्क प्रबंधन अब जंगल के अंदर लोगों के आने-जाने पर मनाही करने लगा है। हालांकि पार्क प्रबंधन के लाख विरोध के बाद भी मंदिर पर लोगों का आना-जाना होता है और मेला भी पर लगता है। इस बार भी इस मंदिर 24 व 25 मार्च को विशाल मेला लगेगा और इस मेले में हजारों वाहनों

इस तरह से गेट पर बन गई जाम की
से लाखों लोगों का आना-जाना होगा। मंदिर पर लोग दिन व रात आते है। ऐसे में जंगल के अंदर मौजूद जानवरों को लोगों से और लोगों को इन जानवरों से खतरा बना रहता है। बड़ी बात यह है कि हजारों की संख्या में लोग पैदल ही मंदिर तक जंगल से होते हुए जाते हैं।

मेला लगने से दो दिन पहले मंदिर पहुंचे दुकानदारः 24 व 25 मार्च को मेला लगना है, लेकिन पहले जगह पर कब्जा करने सहित दुकान लगाने के लिए समय की अधिकता को लेकर रविवार से ही दुकानदारों का मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार को जैसे ही 4 बजे आधा सैकड़ा से अधिक दुकानदार अपने सामान लेकर मंदिर जा रहे थे तो वन कर्मियों ने करई फाटक पर इन सभी को रोक लिया। इसके बाद आक्रोशित दुकानदार व लोग गेट पर ही बैठ गए और जाम के हालात बन गए। मौके पर सुरवाया थाना पुलिस आ गई। काफी देर समझाइश का दौर चला और फिर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी दुकानदारों को अंदर जाने दिया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

इनका कहना हैं
सामान लेकर मंदिर पर जा रहे थे। इन सभी को वन कर्मियों ने रोक दिया था। करीब एक घंटे के बाद बातचीत कर सभी को अंदर जाने दिया। अब मामला शांत है।
अरविंद छारी थाना प्रभारी, सुरवाया।

No comments