Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सिद्ध बाबा चकरार की चमत्कारी भूमि पर, 7 फेरे 7 वचनों के साथ 41 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

  पिछोर।   पिछोर नगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गरैठा की पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्ध बाबा चकरार की चमत्कारी भूमि पर सरकार मंदिर प...


 पिछोर। पिछोर नगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गरैठा की पहाड़ियों के बीच स्थित सिद्ध बाबा चकरार की चमत्कारी भूमि पर सरकार मंदिर पर बीते रोज सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 41 वर-वधुओ ने अग्नि को साक्षी मानकर 7 वचनों के साथ 7 फेरे लिए। इसके साथ ही मंदिर पर 22 फरवरी से आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का समापन हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ हो गया है।


वृंदावन धाम की कथावाचक अनुराधा देवी द्वारा कही गई श्रीमद् भागवत कथा के समापन के साथ ही क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से आए विभिन्न जाति एवं समुदायों के  41 नवयुवक-युवतियों का सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया गया। एक और दूल्हा-दुल्हनों की लंबी कतारे नजर आ रही थी तो दूसरी और सैकड़ों घराती और बाराती विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे हुए थे। जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि के
सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह जाटव नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने सरपंच अशोक यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विभिन्न जाति-समुदाय की गरीब कन्याओं के विवाह को एक धार्मिक और सराहनीय कार्य बताया। इस अवसर पर सरपंच ने भविष्य में इससे भी बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर 151 जोड़ों का विवाह कराने की घोषणा भी की।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को डबल बेड, कुलर, अलमारी, सोफा सेट सहित अन्य गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इस विशाल आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में मेला भी लगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

No comments