Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Badarwas News, गांव के बाहर पेड़ पर लटकी मिली ससुराल आए दामाद की लाश

  बदरवास।  शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में आने वाले नैनागिर गांव में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली हैं।  पुलिस ने...

 बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा में आने वाले नैनागिर गांव में एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली हैं।  पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम किया। मामला विवेचना में ले लिया है।


जानकारी के मुताबिक गुना (सिरसी थाना) के ग्राम बरोदिया निवासी लाल सिंह उम्र 30 साल पुत्र खूम सिंह बारेला, गुरुवार को अपनी ससुराल बदरवास के नैनागिर गांव आया था। रात में अचानक लाल सिंह गायब हो गया। शुक्रवार सुबह घर से 400 कदम की दूरी पर वह फांसी के फंदे से लटका मिला।

वह छैला  के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि लाल सिंह भोपाल में रहकर काम करता था। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने फिलहाल पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है

No comments