Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Shivpuri News, मंडी चोरी, बिना गेट पास के परिवहन कर रहा था मूंगफली दाने से भरा ट्रक, राजसात होगा

  कोलारस।  शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी समिति कोलारस में अवैध परिवहन और मंडी टैक्स चोरी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। म...


 कोलारस। शिवपुरी जिले की कृषि उपज मंडी समिति कोलारस में अवैध परिवहन और मंडी टैक्स चोरी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मंडी प्रशासन ने पिछले 10 दिनों से कोलारस थाने में खड़े, मूंगफली दाने से भरे ट्रक को राजसात (जब्त) करने की औपचारिक कार्रवाई पूर्ण कर ली है। अब इस पूरे माल की सार्वजनिक नीलामी 16 मार्च 2026 को की जाएगी।


क्या था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बीते 24 फरवरी 2026 को कोलारस मंडी सचिव रियाज अहमद ने एक ट्रक को चेकिंग के दौरान रोका था। यह ट्रक नरवर से महाराष्ट्र के सोलापुर की ओर जा रहा था। जांच करने पर ट्रक में 300 क्विंटल मूंगफली दाना भरा पाया गया, लेकिन ट्रक चालक के पास मंडी का वैध गेट पास या परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव ने ट्रक को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से कोलारस थाने में खड़ा करवा दिया था।

खबर का असर, 10 दिन बाद जागा प्रशासन हैरानी की बात यह थी कि जब्ती के बाद 10 दिनों तक मामला ठंडे बस्ते में रहा और मंडी प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मीडिया लगातार इस मामले का पीछा कर रहा था,मीडिया की खबरों का संज्ञान लेते हुए आनन-फानन में मंडी सचिव रियाज अहमद और मंडी के भारसाधक अधिकारी व एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने राजसात की प्रक्रिया पूरी की।

16 मार्च को होगी खुली नीलामी
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जब्त किए गए 300 क्विंटल मूंगफली दाने को अब सरकारी संपत्ति घोषित कर दिया गया है। एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि नियमानुसार माल को राजसात कर लिया गया है और इसकी खुली नीलामी 16 मार्च को आयोजित की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि सरकारी खजाने में जमा की जाएगी।

प्रशासनिक वक्तव्य
मंडी सचिव ने जो ट्रक पकड़ा था, उसमें नियमों का उल्लंघन पाया गया। बिना गेट पास के माल ले जाना अवैध है, इसलिए दाने को जब्त कर राजसात किया गया है। अब 16 मार्च को इसकी नीलामी की जाएगी।
अनूप श्रीवास्तव, एसडीएम कोलारस व भारसाधक अधिकारी मंडी

No comments