Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

आगामी त्योहारों के दौरान जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला, लोगों से त्योहारों मे आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये त्योहार मनाने की अपील की है।

आगामी त्योहारों के दौरान जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर ...




आगामी त्योहारों के दौरान जिले मे शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला, लोगों से त्योहारों मे आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये त्योहार मनाने की अपील की है।

 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले मे आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा होली के त्योहार के मद्देनजर पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी से ड्युटी मे लगे फोर्स को ब्रीफ किया एवं मुस्तेदी से ड्यूटी के लिये निर्देश दिये है । 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा आज दिनांक 02.03.2026 को शहर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी, थाना प्रभारी यातायात, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी देहात, थाना प्रभारी फिजीकल एवं बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोल रुम से प्रारंभ हुया जो पोहरी चौराहा, मनियर, लालमाटी, फतेहपुर, टोंगरा रोड़, गुना नाका, सुभाषपार्क, इमामबाडा, नीलघर चौराहा, परशुराम चौराहा, करोंदी सम्बेल, ग्वालियर वायपास, कमलागंज, न्यू ब्लॉक, कस्टम गेट, कोर्ट रोड़, माधव चौक, गुरुद्वारा, तात्याटोपे, एमएम चौराहा एवं पोहरी चौराहा होते हुये पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आकर समापन हुआ।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा लोगों से त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की है एवं बिना सत्यता जाने किसी भी प्रकार की अपवाह पर विश्वास नहीं करने के लिये बताया है, इसी क्रम मे जिले के थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को समझाइस दी एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी है।

No comments