Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

शिवपुरी में बंद कमरे में मिली रेलवे कर्मचारी की लाश, सिर पर गहरी चोट के निशान

  शिवपुरी।  शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित रेलवे स्टेशन के पास स्थित सरकारी रेलवे क्वार्टर में एक रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ...

 शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित रेलवे स्टेशन के पास स्थित सरकारी रेलवे क्वार्टर में एक रेलकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना के समय घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था, जो इस मामले को संदिग्ध बना रहे हैं।


मृतक की पहचान 34 वर्षीय कमलेश कुशवाह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले (तालबेहट) का निवासी था। कमलेश शिवपुरी में ट्रैकमैन के पद पर तैनात था और सरकारी क्वार्टर में ही रहता था। शनिवार को उसकी ड्यूटी से छुट्टी थी। पूरे दिन जब कमलेश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो पास ही रहने वाले उसके साथी कर्मचारी आकाश श्रीवास्तव को चिंता हुई।

आकाश ने जब कमरे की खिड़की से अंदर झांका, तो उसके होश उड़ गए। कमलेश कमरे के अंदर फर्श पर बेसुध पड़ा था। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची।

मौके का मंजर और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती कमरे के अंदर दाखिल होना था। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से पूरी तरह बंद था। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कमरे का पीछा वाला दरवाजा खुला हुआ था। अंततः पुलिस पड़ोसी क्वार्टर की छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुई।
कमरे के अंदर फर्श पर काफी मात्रा में उल्टी फैली हुई थी। कमलेश के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि मौत किसी हमले या गिरने की वजह से हुई हो सकती है। पुलिस तुरंत उसे लेकर जिला अस्पताल पहुँची, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

No comments