Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

​नगर पालिका शिवपुरी की आय बढ़ाने के लिए CMO धाकड़ का 100 मिलियन का प्लान तैयार

  शिवपुरी।  शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ इशांक धाकड लगातार नगर पालिका की वित्तीय व्यवस्था सुधारने के लिए प्लान तैयार कर है। नगर पालिका की आय ...

 शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका के सीएमओ इशांक धाकड लगातार नगर पालिका की वित्तीय व्यवस्था सुधारने के लिए प्लान तैयार कर है। नगर पालिका की आय कम होने के कारण नगर पालिका को सरकार की ओर देखना पड़ता है,अब नगर पालिका अब स्वयं की इनकम का प्लान तैयार कर रही है। इसी प्लान के तहत नगर पालिका शिवपुरी शिवपुरी शहर मे एक सैकड़ा दुकान तैयारी कर रही है इससे नगर पालिका को 100 मिलियन रुपए की आय होने की संभावना है।


वर्तमान में नगर पालिका की कमजोर आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है, हालात यह हो गए हैं कि नगर पालिका के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसों के लाले पड़े हुए हैं। नपा हर माह अपने कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पा रही है। ऐसे में शहर विकास के लिए नगर पालिका आखिर पैसा कहां से लेकर आएगी, यह एक बड़ा सवाल है? पिछले दिनों 17 मार्च को हुई बजट सत्र की बैठक में जब पार्षदों ने जिम्मेदारों से यह जानना चाहा कि नपा अपनी आय बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आखिर क्या करने वाली है।

इस पर नपा सीएमओ ने पार्षदों को बताया कि नगर पालिका ने अपनी आर्थिक स्थित सुधारने के लिए शहर में प्राइम लोकेशन पर दुकानें बनाकर बेचने की योजना तैयार की है। इस योजना पर काम हो चुका है। कई लोकेशन के डिजाइन भी बन चुके हैं तो कई स्थानों पर काम चल रहा है। इससे नगर पालिका को करोड़ों रुपये की आय होगी जो शिवपुरी नगर पालिका के लिए ऑक्सीजन का काम करेगी।

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पर बनेगा 69 दुकानों का काम्पलेक्स
बजट सत्र की बैठक के दौरान सीएमओ ने बताया कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पर नगर पालिका 69 दुकानों का एक बड़ा कॉम्प्लेक्स बनाने जा रही है। यह दुकान नपा उस स्थान पर बनाएगी जहां दुकानदारों ने कब्जा करके रखा हुआ है। उनके अनुसार मेडिकल कॉलेज पर लग रहे मेगा शिविर के समाप्त होने के उपरांत नपा और प्रशासनिक अमला इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगा। सीएमओ के अनुसार इसका लेआउट तैयार हो चुका है। नपा को उम्मीद है कि यहां बनने वाली दुकानों से नपा को बड़ी रकम प्राप्त होगी।


बस स्टैंड पर बनेंगी 20 नई दुकानें
शिवपुरी बस स्टैंड पर जहां बसें खड़ी होती हैं, उसके सामने लंबी जगह खाली पड़ी है। वहां पर नपा द्वारा 20 नई दुकानें बनाकर उनकी नीलामी की जाएगी। नपा ने मसान बाबा के पास खाली पड़ी जमीन पर भी काम्पलेक्स का डिजाइन तैयार कर लिया है। यहां भी दुकानें बनाई जाएंगी। फिजिकल सम्पबेल के पास जहां नपा ने पिछले साल पेवर्स टाइल्स लगाकर हॉकर्स जोन बनाया था, वहां अब छह से सता दुकानें बनाई जाएंगी, जिसका डिजाइन नपा ने बनवा लिया है।
-गुरुद्वारे पर जैन दूध डेयरी के पास में भी नगर पालिका अपनी दुकानें बनाने जा रही है। इसकी योजना तैयार हो चुकी है। इन दुकानों से नपा को मोटी आय की उम्मीद है। इसके अलावा फतेहपुर क्षेत्र में भी नपा कुछ दुकानें बनाने जा रही है।

मार्च महीने के अंत तक होंगे दुकानों के टेंडर
सीएमओ ने बैठक के दौरान यह भी कहा कि मार्च महीने के अंत तक वह इन दुकानों के टेंडर जारी कर देंगे। इसके साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अप्रैल या मई के महीने में एक और परिषद बुलाकर दुकानों की दर आदि तय की जाएगी,कुल मिलाकर नगर पालिका लगभग 100 दुकानें तैयार कर रही है एक दुकान की औसत कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है। इस कारण नगर पालिका को दुकानो की नीलामी से 10 करोड़ रुपए की आमदनी होनी की उम्मीद है वह हर माह किराए की आमदनी भी होगी।

होर्डिंग-बैनर लगाकर किया जाएगा प्रचार-प्रसार
पिछले दिनों कुछ दुकानों की नीलामी बिना प्रचार-प्रसार के किए जाने पर परिषद में कुछ पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की, जिस पर नपा सीएमओ ने स्पष्ट किया कि उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि सब कुछ आनन-फानन में करना पड़ा, लेकिन इन सभी दुकानों की नीलामी आदि के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शहर में होर्डिंग-बैनर पर दुकानों का नक्शा व अन्य जानकारियां चस्पा कर इनका प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि जो भी व्यक्ति दुकानें खरीदने का इच्छुक हो वह प्रतियोगिता में शामिल हो सके। इससे नपा को ही फायदा होगा।

No comments