Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

SHIVPURI ,फिर बदल गया है रसोई गैस का बुकिंग के नियम,कार्मर्शियल गैस के लिए राहत के संकेत

  शिवपुरी।  इजरायल अमेरिका-ईरान के युद्ध के कारण इनर्जी लाइन बाधित हो चुकी है,इसलिए देश का एलपीजी गैस के संकट का सामना करना पड रहा हैं। सरका...

 शिवपुरी। इजरायल अमेरिका-ईरान के युद्ध के कारण इनर्जी लाइन बाधित हो चुकी है,इसलिए देश का एलपीजी गैस के संकट का सामना करना पड रहा हैं। सरकार ने कार्मिशियल सिलेंडर पर रोक लगा दी है और रसोई गैस के बुकिंग नंबर खुुले है,लेकिन सरकार रसोई गैस की बुकिंग के बार बार नियम बदल रही है।  पहले 21 दिन बाद, फिर 25 और अब नए नियम के तहत 35 दिन में सिलेंडरों की बुकिंग हो पाएगी। जबकि उज्जवला योजना के तहत 45 दिन बाद ही उपभोक्ता को सिलेंडर मिल सकेगा। वर्तमान स्थिति में उपभोक्ता का पहले तो एक बार में सिलेंडर बुक नहीं होता और गलती से बुकिंग हो जाए तो डिलीवरी में 5 से 10 दिन का समय लग रहा है।


इधर होटल संचालक भी हॉकरों व एजेंसी संचालकों से सांठगांठ कर घरेलू सिलेंडर से ही अपने होटल संचालित कर रहे हैं। मंगलवार को जिले में घरेलू सिलेंडरों का 9 हजार का स्टॉक था, फिर भी उपभोक्ताओं को आसानी से बुकिंग के अगले दिन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा। हालांकि गैस किल्लत के शुरुआती दिनों में सिलेंडर के लिए जो मारामारी थी, वह तो कुछ हद तक कम हो गई है। कई लोगों ने अपने घरों में दो से तीन सिलेंडरों का स्टॉक करके रखा है। इस फेर में सिलेंडरों की किल्लत हो गई थी, लेकिन पिछले 10 दिन से सिलेंडरों की मांग में कमी आई है, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है।

कुछ उपभोक्ताओं बताया कि अभी भी सिलेंडर बुकिंग में काफी दिक्कत आ रही है, एक बार ने में उनका सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहा। स्थिति यह है कि जब बुकिंग कंफर्म हो जाती है, उसके बाद से घर तक सिलेंडर आने में कम से कम 5 दिन लेने में लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। का समय लग रहा है। इधर जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि आगामी 5 दिन में सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडरों पर जो रोक लगी है, वह हट सकती है। इसके बाद घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी मे दिक्कत नहीं आऐगी।

बुकिंग सबसे बड़ी समस्या
जब गैस का संकट नहीं था, उस समय उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए बुकिंग वाले नंबर पर केवल कॉल करता था और बुकिंग का तुरंत संदेश आ जाता था। उसके बाद उसी हो दिन या अगले दिन घर पर आसानी से सिलेंडर आता था। अब स्थिति यह गई है कि जरूरतमंद व पात्र लोग बुकिंग के लिए कॉल कर रहे हैं तो एक बार में बुकिंग नहीं हो रही और कई बार कॉल करने के बाद ही बुकिंग संभव हो पा रही है। ऐसे में लोग गैस को लेकर काफी परेशान बने हुए है।

चाट-पकौड़ी वालों के ठेले अभी तक शुरू नहीं
शहर के फिजिकल क्षेत्र में संपवेल सहित अन्य स्थानों पर पिछले 10 दिन से चाट पकौड़ी के ठेले गैस की किल्लत के कारण नहीं लग पा रहे है। कुछ छोटे दुकानदार अपने घरों के नंबर पर मिलने वाले गैस सिलेंडरों से जैसे-तैसे काम चला रहे है। हालांकि बड़ी बात यह है शहर में 50 से अधिक बड़े होटल हैं जो कि अभी तक संचालित हो रहे हैं. जबकि 15 दिन से कमर्शियल सिलेंडरों पर रोक लगी है। इन होटल संचालकों के यहां पर चैकिंग करने के लिए प्रशासन की टीम नहीं जा रही, जबकि यह होटल बराबर संचालित हैं। सूत्रों की माने तो यह सभी होटल संचालक अपने रसूख का लाभ लेकर या ब्लैक में सिलेंडर लेकर अपना काम चला रहे हैं।

परेशान उपभोक्ताओं की पीड़ा
मुझे सिलेंडर लिए 27 दिन अधिक हो चुके हैं। मैं बुकिंग के लिए बार-बार नंबर लगा रहा हूं। बुक होने का मैसेज भी आ गया, लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं आया। एजेंसी पर गया था तो उन्होंने बोला है कि एक या दो दिन में आ जाएगा।
दिनेश सेन, निवासी शिवपुरी।

हम तो पिछले 12 दिन से ठेला बंद किए बेरोजगार बैठे हैं। सुना है कि कुछ दिन में कमर्शियल सिलेंडर मिलना चालू हो रहे हैं। जब सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएंगे, तभी काम शुरू होगा।
गौरीशंकर बाथम
दुकानदार, चाट पकौड़ी

यह बोले जिम्मेदार
पहले के मुकाबले अब 9 हजार सिलेंडरों का स्टॉक है। अभी बैठक हुई थी और वरिष्ठ कार्यालय से ऐसे संकेत मिले है कि आगामी 5 दिन में कमर्शियल सिलेंडर चालू हो सकते हैं। उसके बाद स्थिति में काफी सुधार हो जाएगा।
तुलेश्वर कुर्रे, जिला खाद्य अधिकारी, शिवपुरी।

No comments