Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही मे अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी संतकुमार शर्मा को 12 बोर के कट्टा एवं जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट मे जेल भेजा गया।

थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही मे अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी संतकुमार शर्मा को 12 बोर के ...



थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही मे अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी संतकुमार शर्मा को 12 बोर के कट्टा एवं जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट मे जेल भेजा गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध आर्म्स, शराब, जुआ, सट्टा, विस्फोटक सामग्री एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

दिनांक 26/04/2026 को थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया एवं पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा एक व्यक्ति के अवैध रूप से देशी 12 बोर का रखकर अपराध करने की नीयत से बेहट रोड पर तालाब के पास ग्राम सिरसौद में खड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन में उक्त मुखबिर सूचना पर से थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा ग्राम सिरसौद में बेहट रोड तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी संतकुमार शर्मा पुत्र शंकरलाल शर्मा उम्र 38 साल थाना सिरसौद शिवपुरी को पकड़ा एवं उसके कब्जे से अबैध रूप से लिये 12 बोर का देशी कट्टा एवं एक जिंदा राउंड कीमती 8000 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 130/2026 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।आरोपी को आज दिनांक 27/04/2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को सर्किल जेल शिवपुरी भेजा गया है।

 सराहनीय भूमिकाः - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक मुकेश दुबोलिया , सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया, प्रधान आरक्षक बलवंत पाल एवं आरक्षक प्रांशु जादौन की अहम भूमिका रही।

No comments