थाना कोतवाली द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के चलते 15 दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 4500 समन शुल्क वसूला एवं हेलमेट पहले हुए ...
थाना कोतवाली द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के चलते 15 दो पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 4500 समन शुल्क वसूला एवं हेलमेट पहले हुए चालकों का माला पहनाकर सम्मान किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्वालियर बायपास पर वाहन चेकिंग लगाकर अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया एवं चालानी कार्यवाही की गई।
थाना कोतवाली द्वारा हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण करने व जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्वालियर बाईपास पर वाहन चेकिंग की व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे विशेषकर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट धारण किये चालकों को हेलमेट लगाने के संबंध में जागरूक किया व हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया, कार्यवाही के दौरान 15 दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट पहने घूम रहे चालकों पर चालानी कार्यवाही की जाकर 4500 समन शुल्क वसूल किया एवं हेलमेट पहले हुए चालकों का माला पहनाकर सम्मान किया।

No comments