पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने के अपराध क्रमांक 57/2026 मे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश...
पुलिस थाना बामौरकलां द्वारा आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरण करने के अपराध क्रमांक 57/2026 मे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने कि लिये एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तारतम्य में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है।
दिनांक 12.02.2026 को पीडिता राखी पत्नी रामकुमार कुशवाह निवासी ग्राम निवौदा द्वारा जहरीली बस्तु खाने से मेडीकल कालेज झांसी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु होने से थाना नवावाद जिला झांसी पर जीरो पर मर्ग कायम किया जाकर घटना स्थल थाना बामौरकलां का होने से असल कायमी हेतु डायरी थाना पर प्राप्त हुई । जिस पर से असल मर्ग कमांक 07/26 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्ध किया गया । मृतिका नवविवाहिता होने से मर्ग जांच श्री प्रंशात शर्मा एसडीओपी पिछोर द्वारा की गई । उक्त मर्ग जांच पर से आरोपीगण रामकुमार कुशवाह (मृतिका का पति ) एवं श्रीमति विन्नीबाई कुशवाह (मृतिका की सास ) निवासीगण ग्राम निवोदा के द्वारा शादी के बाद से आये दिन काम काज पर से परेशान कर प्रताडित करना जिससे परेशान होकर व तंग आकर राखी कुशवाह ने कोई जहरीली बस्तु खा ली तथा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होना पायी जाने से जांच पर से अपराध धारा 108, 3(5) बीएनएस का अपराध घटित होना पाया गया जिस पर से थाना बामौरकलां पर अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 108,3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
दौराने विवेचना आज दिनांक 07/05/2026 को प्रकरण सदर के आरोपीगण 1.) रामकुमार पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 25 साल , 2.) विन्नी बाई पत्नि छोटेलाल कुशवाह उम्र 59 साल निवासीगण ग्राम निवोदा थाना बामौरकलां जिला शिवपुरी म.प्र को गिरफ्तार किया गया जाकर माननीय न्यायालय खनियाधाना पेश किया गया जहां से आरोपीगणों के जेल वारण्ट जारी होने से जेल दाखिल किये गये ।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी, सउनि दिनेश पाण्डेय , सउनि संदीप कुमार कुजूर , प्र0आर0 353 दिनेश प्रताप सिंह , आर. 046 बलराम अहिरवार, आर 1027 राहुल लोधी, की विशेष भूमिका रही ।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज

No comments