सायबर सेल शिवपुरी द्वारा शिवपुरी वासियों को चोरी/गुम हुये 120 मोबाईल लगभग 30 लाख रूपये की राशि के लोगों को वापस किए। आज दिनांक 03/06/2026 ...
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा शिवपुरी वासियों को चोरी/गुम हुये 120 मोबाईल लगभग 30 लाख रूपये की राशि के लोगों को वापस किए।
आज दिनांक 03/06/2026 को सायबर सेल शिवपुरी ने जिले मे लोगों के खोये हुये मोबाइलों को प्राप्त करने मे बड़ी सफलता हासिल की है एवं शिवपुरी वासियों को ख़ुशियाँ बांटी। शिवपुरी सायबर सेल द्वारा शिवपुरी जिले के आमजन के 120 मोबाइल कीमती करीबन 30 लाख रुपये के बरामद किये हैं जिन्हें आज सायबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सायबर सेल प्रभारी धर्मेंद्र सिंह जाट द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे आमजन को सुपुर्द किए।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा लोगों के प्राप्त आवेदनों पर खोये हुये मोबाइलों को बापस प्राप्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे लोगों के खोये हुये मोबोइल उन्हें वापस मिल सकें। शिवपुरी पुलिस के सतत प्रयासों से 120 खोये हुये मोबाइलों को वापस प्राप्त करने मे सफलता हांसिल की। लोगों द्वारा सूचना दी गई थी की उनके मोबाइल अलग-अलग जगह पर अलग अलग समय अंतराल मे गुम/गिर गये हैं, पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुये एवं सायबर टीम की मदद लेते हुये राज्य के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान. बिहार महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा एवम् दिल्ली से खोए हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल मालिकों को बापस मिल पाये हैं, जिनकी कीमत करीबन 30 लाख रुपये है जिसके तहत एप्पल कंपनी का आईफोन कीमत करीबन 1 लाख भी खोने के 1 दिन बाद ही शिवपुरी के एक सज्जन व्यक्ति की मदद से वापिस लोटाया गया।आमजन मे इस बात की खुशी है कि उनके खोये हुए मोबाइल भी मिल सकते हैं और पुलिस द्वारा खोए/गुम हुए मोबाइलों की बरामदी हेतु सतत प्रयास कीये जा रहे हैं।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा विगत वर्ष 2025 में भी करीब 700 मोबाइल फ़ोन बरामद कर लोगों को वापिस दिये गये है।
उक्त कार्यवाही मे मुख्य भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट ,प्रआर. विकास सिंह चौहान, आर.आलोक व्यास,आर दामोदर परिहार,आर. जलज रावत आर. भूपेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

No comments