पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के अनुभाग करैरा के निरीक्षण के दौरान थाना अमोला क्षेत्र मे एनएच 47 पर हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटना स...
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के अनुभाग करैरा के निरीक्षण के दौरान थाना अमोला क्षेत्र मे एनएच 47 पर हुई सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया एवं बचाव कार्य कराते हुये घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
आज दिनांक 07.06.2026 को समय लगभग 16.30 के करीब शिवपुरी झांसी फोरलेन हाईवे एनएच 47 पर अमोला थाना क्षेत्रार्तगत दो ट्रकों मे भिडंत हो गयी जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया को मिली जो सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची एवं पुलिस द्वारा किये जा रहे बचाव कार्य का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आज करैरा अनुभाग के दौरे पर थी जो अमोला क्षेत्र मे सड़क दुर्घटना घटित होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एक्सीडेंट मे एक ट्रक की दूसरे ट्रक सी पीछे से टक्कर हो गई थी, टक्कर काफी जोर से हुई थी जिससे दोनो ट्रक क्षतिग्रहस्त हो गये एवं दो लोग ट्रक मे फस गये थे, जिसपर थाना प्रभारी अमोला उनि. अंशुल गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पुहंचे एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा ट्रक मे फसे एवं गंभीर रूप से घायलों जिला अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारण बाधित हुए मार्ग को क्लियर कराकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया गया है व घटना के संबंध मे वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*शिवपुरी पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।*

No comments