थाना पोहरी पुलिस द्वारा अपराध मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर्यबाही मे क्रूरता पूर्वक गौवंश का परिवहन करने बाले ट्रक कंटेनर के आरोपी चालक स...
थाना पोहरी पुलिस द्वारा अपराध मे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर्यबाही मे क्रूरता पूर्वक गौवंश का परिवहन करने बाले ट्रक कंटेनर के आरोपी चालक सहीद कुरेशी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. श्री आनन्द राय के मार्गदर्शन में क्रूरता पूर्वक गाय के बछडों से भरे ट्रक कंटेनर के चालक आरोपी सहीद कुरेशी निवासी कोसीकलां जिला मथुरा को गिरफ्तार किया।
थाना पोहरी पुलिस को दिनांक 11.06.2026 को रात्रि में मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ा गांव के पास एक ट्रक कंटेनर गौ वंशों को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन करने के लिये तैयार है।
मुखविर की सूचना पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना की गई टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर एक ट्रक कंटेनर जिसका नम्बर RJ26GA9080 को कब्जे में लिया। इसी दौरान आरोपी अंधेरे का फायद उठाकर ट्रक कंटेनर को छोङकर फरार हो गये थे।
आज दिनांक 16.06.2026 को कंटेनर ट्रक क्रमांक RJ26GA9080 के फरार चालक सहीद कुरेशी पुत्र नशीर उर्फ नशीरुद्धीन कुरेशी निवासी कोसीकलां जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी सहीद कुरेशी से पूछताछ की गयी तो का तो आरोपी सहीद कुरेशी द्वारा 03 अन्य लोगों को घटना में संलिप्त होना बताया फरार आरोपियों की तलास जारी है। विवेचना जारी है गिरफ्तार सुदा आरोपी को न्यायालय में जेआर पर पेश किया जायेगा।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, आर.247 मुनेश धाकङ, आर.1134 अरविंद कुशवाह, आर.334 राघवेन्द्र यादव, आर. चालक 1156 सुनील कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

No comments