थाना खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम गूडर मे घर मे आग लगने से हुये हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा तु...
थाना खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम गूडर मे घर मे आग लगने से हुये हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये घटना स्थल पहुंची, घटना स्थल का जायजा लिया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आज दिनांक 17.06.2026 को थाना खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम गूडर मे एक घर मे आग लगने की सूचना मिली जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य करने हेतु बताया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा घटना की सूचना पर से कलेक्टर महोदय शिवपुरी के साथ घटना स्थल पहुंचकर घटना जायजा लिया।
फरियादी छोटू ने रिपोर्ट किया कि सुबह लगभग 8 बजे घर पर थे, कमरे में किसानी के काम के लिए डीजल रखा था, उसी समय बहु चाह बना रही थी तभी अचानक डीजल ने आग लग गई जिससे घर मे विस्फोट हो गया, आग लगने से प्राणसिंह-प्रजापति, रोशनी प्रजापति, नातिनी व्यानवी प्रजापति, नाती शिवान्प्रयापति गंभीर रूप से जल गए घर के पास में खडा कल्ला उर्फ अंकेश पुत्र शिशुपाल आदिवासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया घायलों को गांव बालों की मदद से मकान के कमरे से निकाला गया है, घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल खनियाधाना भेजा गया जहां से अग्रिम उपचार हेतु मेडीकल कोलेज शिवपुरी भेजा गया, लड़की जानवी पुत्री प्राणसिंह प्रजापति उम्र-4 वर्ष की जलने से मृत्यु हो गयी।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा कलेक्टर महोदय शिवपुरी के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


No comments