Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

16 साल के रितिक की दर्दनाक मौत, यह हादसा हर अभिभावक के लिए चेतावनी

  शिवपुरी। मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाती रहती है। आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता ह...

 शिवपुरी। मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाती रहती है। आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है और उनसे इन नियमों का पालन करने की अपील की जाती है। लेकिन कई लोग इन नियमों और अभियानों को गंभीरता से नहीं लेते। इसका परिणाम कई बार ऐसी दर्दनाक घटनाओं के रूप में सामने आता है, जो पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती हैं।

आज शिवपुरी जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण वह घबरा गया और चलते ट्रैक्टर से कूद गया। दुर्भाग्यवश वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

No comments