Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना करैरा पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।

एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना करैरा पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया। था...




एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना करैरा पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।


थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही कार्यवाहियों के संबंध मे दिशा निर्देश दिये।


रात्रि के समय पुलिस गश्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में दिनांक 01-02/08/2026 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा द्वारा थाना करैरा का औचक निरीक्षण किया।


एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गश्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये।

1. रात्रि दफ्तर ड्यूटी में आरक्षक उपस्थित मिला।

2. थाने की हवालात को चैक किया।

3. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किए और टीप अंकित की गयी।

4. रात्रि गश्त में लगे बल को सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।

5. थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

6. वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।

7. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया।

8. थाने पर जप्त माल एवं वाहनों के विनष्टीकरण हेतु बताया गया।

9. थाने की पेंडिंग सीएम हेल्पलाइनों के निराकरण के लिये निर्देश दिये।

10. थाने पर लम्बित अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर अपराधों का निकल करने के लिये बताया।

No comments